प्रांतीय वॉच

शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए आई एण्ड ए जोन के कर्मचारी

Share this

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के आई एण्ड ए जोन में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आई एण्ड ए जोन में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में सहायक प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) सुधीर संगवई को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा  ललित गुहे, चार्जमेन कम वरिष्ठ तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग), मोहम्मद ताहिर, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग, ओरेमस टाईटस, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग,  जगदीश चन्द्र दशोरे, मास्टर ऑपरेटर कम तकनीशियन, (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक कार्यालय शक्ति एवं विद्युत द्वारा किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *