प्रांतीय वॉच

अजीबो-गरीब मामला : मुर्गा चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंची महिला, पड़ोसी करता है मारने की कोशिश, जानिये क्या है पूरा मामला…

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी बिलासपुर में महिला ने मुर्गा चोरी की रिपोर्ट कराई है। खुद मुर्गा अपनी मालकिन के साथ चोरी की रपट लिखाने थाना पहुंचा। मुर्गा सहित मालकिन की पुलिस ने जब शिकायत सुनी, तो वो भी हैरान रह गयी। मामला बिलासपुर के रतनपुर के सिल्दहा का है। दरअसल, सिल्दहा की जानकी ने कई देसी मुर्गे पाल रखे थे। रविवार की शाम पड़ोसी ने चुपके से मुर्गे की चोरी कर ली। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

मुर्गे की मालकीन ने मुर्गे को नहीं देखा तो खोजने निकली। फिर उसे अपना मुर्गा पड़ोसी के कब्जे में दिख गया। फिर क्या था, मुर्गे को को लेकर मालकिन और पड़ोसी में विवाद हो गया। काफी मशक्कत के बाद पड़ोसी ने मुर्गे को तो छोड़ा, लेकिन इस विवाद में मुर्गा जरूर घायल हो गया। पड़ोसी ने धमकी भी दी, कि उसके मुर्गे को तो एक दिन जरूर मारेगा।

चोरी और ऊपर से फिर धमकी की इस शिकायत को लेकर महिला थाना पहुंची और मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। महिला काफी देर तक पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करती रही। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर महिला को वहां से भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *