रायपुर वॉच

कांग्रेस के संविधान में कई संशोधन, पार्टी के पदों में अब 50% आरक्षण…

Share this

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन आज कांग्रेस के संविधान में कई संशोधन किये । कांग्रेस ने अपने संविधान में कुल 85 संशोधन किये हैं, जिनमे से छह संशोधन प्रमुख हैं।

कांग्रेस के संविधान में भी बदलाव किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो गए हैं।

  • जिन संशोधनों को कांग्रेस ने किया है, उनमें कांग्रेस के सभी पदों में एससी, एसटी,ओबीसी,अल्पसंख्यक को 50%आरक्षण मिलेगा।
  • महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 50% भागीदारी दी जाएगी।
  • अब पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस को भी कांग्रेस के संविधान में मंजूरी दी गई।
  • पहली बार कांग्रेस के सदस्यता फार्म में थर्ड जेंडर का विकल्प शामिल होगा।
  • सदस्यता फार्म में पिता के साथ माता और पत्नी के नाम का भी विकल्प होगा।
  • अब 8 पीसीसी डेलिगेट पर 1 एआईसीसी सदस्य की जगह 6 पीसीसी डेलिगेट पर 1 एआईसीसी सदस्य बनाए जाएंगे।
  • अब एआईसीसी सदस्यों की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 होगी।
  • सीडब्ल्यूसी सदस्यों की संख्या 35 होगी।
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पीएम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी के स्वाभाविक सदस्य होंगे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *