प्रांतीय वॉच

राजपुर ब्लाक में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज पांचवे दिन भी निरंतर जारी

आफताब आलम

बलरामपुर/ राजपु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज पांचवें दिन भी लगातार जारी रही यात्रा के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम जनों से संपर्क किया।
आम जनों को केंद्र सरकार के विफलताओं और राज्य सरकार द्वारा जन हितेषी कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई।
आज की यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, नगर पंचायत राजपुर के पार्षद पूरन जायसवाल,मो मुजाहिद खान बृजेश मिश्रा महामंत्री नीरज तिवारी युवक कांग्रेस से पंकज यादव के अलावा कार्यकर्ता साथी रमेश यादव कृष्णा राम चतुर्गुण यादव आलोक सिंह भोला प्रसाद बजरंग रंजीत यादव मोहरा राम अमृत कुंती बाई विलासों बाई शानिल तिर्की अनमोल केरकेट्टा सुशीला सिला बबलू तिर्की आशीष सुरेंद्र महेश बुधेश एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *