प्रांतीय वॉच

पिंगला अभ्यारण की शान माने जाने वाले सबसे बुजुर्ग हाथी सिविल बहादुर की मौत, सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Share this

सूरजपुर। CG NEWS : पिछले कई सालो से सूरजपुर के तमोल पिंगला अभ्यारण की शान माना जाने वाला 72 साल के सिविल बहादुर अब हमारे बीच नहीं रहा, आज सुबह 6 बजे के करीब उसने अंतिम सांस ली। सिविल बहादुर सूरजपुर का सबसे उम्रदराज हाथी माना जा रहा है, जो 5 वर्षो से तमोर पिंगला अभ्यारण्य के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। सिविल बहादुर पूर्व में तमोर पिंगला के हाथी कैम्प में रहता था जिसके बाद उसे अचानकमार ले जाया गया था। वर्ष 2017 में उसे फिर से तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा गया था, जहां वह वन अमला और महावतों की निगरानी में था। उसकी उम्र करीब 72 साल की हो गई थी और आज सुबह छह बजे करीब उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ उसके शरीर में कुछ दिक्कतें शुरू हो गईं थीं और दो दिन से पेशाब और शौच भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। स्थानीय चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी सलाह ले रहे थे, लेकिन इस बीच आज सुबह उसकी मौत हो गई रेस्क्यू सेंटर परिवार सन्नाटा पसर गया और गमगीन स्थिति बन गई, क्योंकि वह सबसे पुराना साथी था और कर्मचारी ज्यादा समय उसी के साथ व्यतीत करते थे। बरहाल विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है ताकि मौत का कारण और स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि विभाग सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *