प्रांतीय वॉच

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना करते हुए जिलाधीश महासमुन्द ने फिर किसानों को ठगा

Share this

बैठक एसडीएम महासमुन्द लेंगे किसान जिलाधीश से बात करने का लिखित संदेश बैठक आमंत्रण में भेजा है, प्रदेश के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का सम्मान करना हमारा पहला दायित्व है-किसान मोर्चा

तुमगांव : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से क्षेत्र के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 302 वें दिन धान कटाई मिंजाई की व्यस्तता के बाद भी लगभग 35 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।आज धरना सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव ,किसान नेता अशवन्त तुषार साहू,धर्मेंद्र यादव, कौशल जलक्षत्री,नंदलाल सिन्हा, मोहन यादव,नाथूराम सिन्हा ने किया। अखण्ड सत्याग्रह को किसान नेता नंदकिशोर यादव,उदयराम चंद्राकर,चैनुराम साहू,पोषण निर्मलकर,श्रीमती राधबाई सिन्हा, ललीता साहू,डिगेश्वरी चंद्राकर, ननकुनिया पारधी,रामबाई ध्रुव, जमुना बाई यादव आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए किसान नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में 25 फरवरी 2022 से चल रहे अखण्ड सत्यग्रह के सत्याग्रही किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के मांगों पर मुख्यमंत्री ने जिलाधीश महासमुन्द को सत्याग्रही किसानों के साथ बैठकर बिंदु बार मांगों पर चर्चा कर हल निकालने का आदेश दिये हैं।
मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना करते हुए जिलाधीश महासमुन्द ने फिर किसानों को ठगा,बैठक एसडीएम महासमुन्द लेंगे।किसान जिलाधीश से बात करने का लिखित संदेश बैठक आमंत्रण पर भेजा है।प्रदेश के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का सम्मान करना हमारा पहला दायित्व है।सत्याग्रही किसान बैठक में भाग लेंगे।उदयराम चंद्राकर ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के सभी अवैधानिक निर्माण कार्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई के दवाब शासन और जिला प्रशासन पर बना हुआ है।इसलिए अब भ्र्ष्ट उद्योगपति के निर्माण कार्य को बंद कर दिया है।अंचल के जन प्रतिनिधि,क्षेत्रीय नेता और जिला प्रशासन उलझा कर रखा हुआ है।सत्याग्रही किसान और क्षेत्र की जनता अब समझ गए हैं कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को भागने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।चैनुराम साहू ने कहा कि यह आंदोलन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के समस्त अवैधानिक निर्माण कार्य के खिलाफ है।साथ ही साथ महासमुन्द जिलाधीश एवं महासमुन्द सभा क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ भी है।जो कि जनता का सेवक न होकर भ्र्ष्ट उद्योगपति के व्यक्तिगत नौकर की तरह काम कर रहे हैं।उदयराम चंद्राकर ने कहा कि भ्र्ष्ट पूंजीपति पैसे के बल पर जितना भी जोर लगा ले किसानों की ही जीत होकर रहेगी और यहाँ से भागना पड़ेगा। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर,बार नवापारा अभ्यारण्य,कोडार बांध, क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बचाने संकल्प बद्ध हैं। डिगेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि यहाँ से जब तक करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को नहीं भगा लेंगे तब तक यह हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

संलग्न-समन्वय बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण की कापी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *