कुसमी-(फिरदौस आलम)-कुसमी नगर पंचायत मुख्य मार्ग का संसदीय सचिव एवं विधायक सामरी चिंतामणि महराज के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में सड़कों का नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
लंबे समय से नगरवासी सड़क नवीनीकरण की मांग को लेकर के परेशान थे, जिसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए, युद्ध स्तर पर कार्य करने निर्देशित किया है, जिससे नगर की जनता ने अपने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
नवीनीकरण कार्य स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम एवं अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सोनू अली तथा नगर पंचायत के पार्षद उपस्थित थे |

