चिरमिरी ब्यूरो (भरत मिश्रा ) | बीते शनिवार आम आदमी पार्टी मनेंद्रगढ़ विधानसभा इकाई ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपना स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस संयुक्त रूप से बौद्ध विहार डोमनहिल, चिरमिरी में मनाया | इस दौरान गौतम बुद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अमरजीत पटेल,संजय सिंह को सुनील सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई | उक्त बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों में चर्चा हुई | उक्त बैठक में सुनील सिंह (बैकुंठपुर) , भरत मिश्रा, दीपक डे,विश्वजीत पांडे, अशोक सोनी, सोनू पांडे, अरुणा पनिका, राहुल गायकवाड़, पंकज सिन्हा, धर्मजीत सिंह, रामप्रवेश साहू, विवेक सिंह (बैकुंठपुर), बाबा खान इब्राहिम, वसीम खान समेत भारी संख्या में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |