BREAKING प्रांतीय वॉच

CG Watch BREAKING NEWS :- भीषण सड़क हादसे में कोंडागांव के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

* कोण्डागांव धनोरा में पदस्थ आरक्षक बेटे की अस्थियों का विसर्जन कर लौट रहा था परिवार

कोण्डागांव ब्यूरो (राजीव गुप्ता ) | छत्तीसगढ़ बस्तर की सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के चिंतुर में भीषण सड़क हादसे में कोण्डागांव के ग्राम बम्हनी निवासी 9 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक सप्ताह भर पहले कोण्डागांव जिले के थाना धनोरा में पदस्थ ग्राम बम्हनी निवासी आरक्षक साजेन्द्र ठाकुर ने आत्महत्या की थी। साजेन्द्र की अस्थियों का विसर्जन करने उनके पिता मनीराम ठाकुर अपने परिवार के 10 लोग एक बोलेरो वाहन से गए हुए थे। मंगलवार को वापसी के दौरान सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर बोडुगुडेम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनकी बोलेरो क्रमांक सीजी 17 केजी 3630 का एक ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गया। जिससे मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और अन्य 2 गम्भीर घायलों की इलाज के दौरान भद्राचलम के एक अस्पताल में मौत होने बताया जा रहा है। इस गम्भीर हादसे में सिर्फ 1 बच्चा की ही जान बची और एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई | बताते चले के कोण्डागांव के ग्राम बम्हनी निवासी धनोरा थाने में पदस्थ आरक्षक साजेन्द्र ठाकुर ने विगत सोमवार 14 नवम्बर को परिवारिक विवाद के चलते थाने में ड्यूटी के दौरान ही स्वयं की रायफल के खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद घर मे सिर्फ साजेन्द्र की पत्नी को अकेला छोड़ बच्चें समेत पूरा परिवार अस्थि विसर्जन को गया हुआ था और लौटते वक्त इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बच्चें को छोड़ पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, घटना चर्चा का विषय बना हुआ है |

* घटना में मृतकों के नाम

मनीराम ठाकुर, श्रीमती साठ ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, राजेश ठाकुर, किरण ठाकुर, मनीषा ठाकुर, नयन ठाकुर, डिलेंद्र ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *