स्पोर्ट्स वॉच

T20 World Cup 2022 LIVE: बांग्लादेश ने जीता टॉस…भारत की पहले बल्लेबाजी

ICC T20 World Cup 2022 Live Updates in Hindi: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। सूर्या कुमार यादव और विराट कोहली की जोड़ी ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस मैच में भी बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

भारत को हर हाल में चाहिए जीत
अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा और साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग पक्का हो जाएगा। यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं। केएल राहुल पर भी इस मैच में रन बानने का दबाव होगा। वह पिछली तीन पारियों में बल्ले से नाकाम रहे हैं।
1:16 PM, 2 NOV
 
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (डब्ल्यू), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।
1:11 PM, 2 NOV
 
बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।
12:43 PM, 2 NOV
 
नीदरलैंड को मिली जीत
नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है। मैक्स ओडाड ने नीदरलैंड के लिए अर्धशतकीय पारी खेली।
11:11 AM, 2 NOV
 
जिम्बाब्वे ने बनाए 117 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के सामने 118 रनों का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे की टीम 117 रनों पर ऑल आउट हो गई।
9:10 AM, 2 NOV
 
जानें प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (सी), रेजिस चकबवा (डब्ल्यू), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। नीदरलैंड्स: स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर।
9:06 AM, 2 NOV
 
जिम्बाब्वे ने टॉस जीता
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच एडिलेड में होने वाले मुकाबले में क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
4:59 PM, 1 NOV
 
ग्रुप ए के मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से माते दे दी है। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
4:11 PM, 1 NOV
 
180 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। विलियम्सन और फिलिप्स क्रीज पर हैं।
4:08 PM, 1 NOV
 
180 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई है। न्यूजीलैंड को पहले पांच ओवर के अंदर ही दो झटके लग गए। फिन एलेन (16) और कॉनवॉय (3) रन बनाकर आउट हो गए हैं।
3:03 PM, 1 NOV
 
न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 180 रन
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं। जोस बटलर ने टीम के लिए सबसे अधिक 74 गेंदों में 73 रन बनाए। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 180 रन बनाने होंगे।
1:18 PM, 1 NOV
 
दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड। न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
1:18 PM, 1 NOV
 
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के तीन मैच में पांच अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड के तीन मैच में तीन अंक हैं।
12:53 PM, 1 NOV
 
श्रीलंका ने दी अफगानिस्तान को पटखनी
अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने छह विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ वह ग्रुप ए की प्वाइंट्स में फिलहाल चार अंकों के साथ नंबर तीन पर पहुंच गई है।
11:13 AM, 1 NOV
 
अफगानिस्तान ने बनाए 144 रन
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए 145 रनों की जरूरत है।
9:06 AM, 1 NOV
 
जानें प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता। अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (सी), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।
9:05 AM, 1 NOV
 
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की कोशिश अफगानिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
4:58 PM, 31 OCT
 
ग्रुप बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हरा दिया है। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 137 रन पर ही सिमट गई। आयरलैंड की ओर से लोरकन टकर 71 रन बनाकर नाबाद रहे।
3:12 PM, 31 OCT
 
आयरलैंड को बनाने होंगे 180 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलिया की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच ने अर्धशतक लगाया। आयरलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 180 रन बनाने होंगे।
1:08 PM, 31 OCT
 
जानें प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (सी), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड। आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल।
1:08 PM, 31 OCT
 
आयरलैंड ने जीता टॉस
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *