प्रांतीय वॉच

विधायक वृहस्पत सिंह ने अपना 62 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया

विधायक वृहस्पत सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अनाथालय में जाकर अनाथ बच्चों के साथ भोजन करते हुए, वृद्ध आश्रम में जा कर वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण कर मुंह मीठा कराते हुए तथा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया |

आफताब आलम
बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय में बलरामपुर रामानुजगंज- विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह ने अपना 62 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया |
विधायक बृहस्पति सिंह अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण करते हुए,वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्ध महिलाओं का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें साड़ी वितरण किया तथा अनाथ आश्रम में जाकर अनाथालय के बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया,इस तरीके से बलरामपुर -रामानुजगंज के लोकप्रिय विधायक ने अपना जन्मदिन अपने क्षेत्र की जनता के साथ मनाया |
वही विधायक बृहस्पति सिंह के 62 वा जन्मदिन के अवसर पर बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को मुह मीठा कराते हुए,फूल माला से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी, विधायक वृहस्पत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए सभी को धन्यवाद दिये |
विधायक वृहस्पत सिंह के बर्थडे पार्टी में विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम, नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमनी मिंज, पूर्व पार्षद सलीम खान, एल्डरमेन जफर अहमद,अरुण गुप्ता,अनिल गुप्ता,अजय गुप्ता,इंद्रजीत दीक्षित, नौशाद कादरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डूमरखोला परमेश्वर गुप्ता, जरहाडीह सेराज खान, महाराजगंज कलाम खान,
सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक के बर्थडे पार्टी में मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *