प्रांतीय वॉच

सिन्धी समाज की गरबा महोत्सव मे विभिंन ग्रुपो की रही शानदार प्रस्तुति

संतोष ठाकुर/ तखतपुर। शारदीय नवरात्री पर्व पर सिन्धी समाज ने गरबा महोत्सव का आयोजन किया-अलग अलग वर्ग के प्रतियोगिता पूर्ण। आयोजन में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। सिन्धी समाज द्वारा प्रति वर्षानुसार सिंधु भवन में महिलाओं ,बालिकाओं का गरबा कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से रखा गया। समारोह पूर्व आयोजन की मुख्य अतिथि सरस्वती तोलानी ने माँ दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ कराया।एंजल ग्रुप, चुलबुल ग्रुप में बच्चों व किशोरी बालिकाओं के गरबा में भागीदारी रही। वही सीनियर वर्ग में भाभी व चाची ग्रुप ने अपना प्रस्तुति दिया। प्रतियोगिता में रास गरबा ग्रुप के आयुषी मंगलानी,नम्रता तोलानी,हर्षा सचदेव, पूजा भारती, हनी सचदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरबा क्वीन ने दूसरा,तीसरा स्थान रास गरबा एंजल ग्रुप ,सांत्वना पुरुस्कार चुलबुल परियाँ, प्यारी सी परी को मिला।
कार्यक्रम के निर्णायक पद्मा टेकवानी, सोनी सचदेव  कविता मंदानी रही ।कार्यक्रम का संचालन दिलीप तोलानी,एंकरिंग कविता सचदेव ,माधुरी कुकरेजा ने किया।
पूज्य सिन्धी पंचायत के सदयो द्वारा प्रतिवर्ष समिति गठन कर गरबा का आयोजन कराया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से परसराम मंगलानी,किशन सचदेव मुरली रमानी, करमचंद टेकवानी, रोचिराम तोलानी, विनोद तोलानी, दिलीप तोलानी,सुरेश मंदानी, रमेश कारड़ा।टेकचन्द कारड़ा,मुरली गागवानी, राकेश मंदानी,गिरीश कुकरेजा, नारू बाजाज चंचल कारड़ा, रमेश मंगलानी ,दौलतराम गागवानी,हेमराज मंगलानी, नोतन टेकवानी,प्रकाश चंदानी ने कार्यक्रम का संयोजन किया।कार्यक्रम में पूज्य सिन्धी पंचायत के सदस्य अमित मंदानी, दीपक सचदेव ,अजय भारती, वासु मंगलानी, हिमांशु तोलानी,हर्ष ,आकाश ,नीतिल टेकवानी, अम्बा रमानी ,साक्षी तोलानी ,महक तोलानी, महक पूजा सहित माता बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *