देश दुनिया वॉच

राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू लंदन के लिए रवाना, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं। राष्ट्रपति मुर्मू 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।

बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी (द्वितीय) का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया था। वें 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *