प्रांतीय वॉच

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – 36 वादों में…

जगदलपुर: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 36 में से 19 वादे पूरे कर लिए है। बता दें कि मंत्री सिंहदेव ने शुक्रवार को जगदलपुर स्थित पत्रकार भवन में आयोजित पत्रवार्ता में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किए गए वादों और बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश की 75 फीसदी आबादी को फोकस करते हुए किसानों को किए गए वादे 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी और ऋण माफी का वादा पूरा कर लिया गया था। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बस्तर में डॉक्टरों की कमी को माना उन्होंने कहा डॉक्टरों एवं अन्य पदों पर भर्ती जल्द होगी। जिले के महारानी अस्पताल में 16 डॉक्टरों की भर्ती हुई इसी तरह मेडिकल कॉलेज में भी खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। मानव संसाधन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा की। मंत्री ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 20 बेड के ट्रामा सेंटर के भूमि पूजन के साथ ही कुल 7 करोड़ 33 लाख के 8 कार्यों का भूमि पूजन व 5 करोड़ 30 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *