रायपुर वॉच

हड़ताली कर्मचारियों को शायद भाजपा का समर्थन रास नहीं आया-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सारंगढ़ के लिए रवाना हो गए है। रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को बीजेपी का समर्थन रास नहीं आया। अब यह तो कर्मचारी संगठन की बताएंगे।

दरअसल सीएम भूपेश बघेल से पूछा गया था कि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने में आपकी अपील का असर है, सरकार की सख्ती का या फिर भाजपा ने समर्थन किया था, इस वजह से ऐसा हुआ। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह तो कर्मचारी संगठन ही बता पाएंगे कि उन्होंने हड़ताल क्यों तोड़ा। मैंने तो अपील की थी। भारतीय जनता पार्टी तो बोली थी कि आप हड़ताल जारी रखें हम साथ में हैं। शायद वह रास नहीं आया। अब यह तो कर्मचारी संगठन की बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हड़ताल समाप्त हो गई है। कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *