प्रांतीय वॉच

विधायक वृहस्पत सिंह के नेतृत्व में आजादी का गौरव यात्रा बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा में हुआ संपन्न

हजारों की संख्या में बलरामपुर- रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कार्यकर्ता एवं जनता जिला मुख्यालय में शामिल होकर विधायक वृहस्पत सिंह के नेतृत्व में बरसते पानी मे निकाले तिरंगा यात्रा

आफताब आलम

बलरामपुर/ देशभर में आजादी का गौरव यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित की जा रही है, इसी तारतम्य में विधानसभा बलरामपुर में भी पदयात्रा आयोजित की गई,स्वतंत्रता के 75 वे वर्षगांठ पर हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा का आह्वान पार्टी ने किया था जिसके प्रभारी विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को नियुक्त किया गया था। बलरामपुर जिले में आजादी गौरव पदयात्रा विधायक वृहस्पत सिंह के नेतृत्व में संपन्न की गई।
विधायक वृहस्पत सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव यात्रा गांव-गांव में निकाली गई।
आज अंतिम दिन बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय बलरामपुर में पदयात्रा शुरू की गई जिसमें सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वृहस्पत सिंह भी शिरकत किये थे।
आज की इस यात्रा में विधायक वृहस्पत सिंह ने कहा कि वर्षो की गुलामी के बाद हमने जो आजादी पाई है उसमें पार्टी के पूर्ववर्ती नेतृत्व ने अपना योगदान दिया है,उन अमिट हस्ताक्षर ओं को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विधायक वृहस्पत सिंह ने कहा की 75 वर्षों में देश के नवनिर्माण में पार्टी ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है, कई मौकों पर पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी जीवन आहुति दी है, इतना ही नहीं आजादी के आंदोलन के दौरान पार्टी के गौरवमई इतिहास को भी हमने पढ़ा है, 75 वर्षों में देश काफी कुछ बदल गया है,परंतु देश को गढ़ने में जो योगदान कांग्रेस पार्टी का रहा है, उसे कभी भी कोई नकार नहीं सकता।
कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के द्वारा किया गया एवं समापन क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह के द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया |
आज के आजादी गौरव यात्रा के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपूजित सिंह देव, जनपद सदस्य रामचन्द्रपुर मोहम्मद बक्स, यासीन अंसारी, संजीव गुप्ता,नन्हे लाल गुप्ता,अभिषेक सिंह,अशोक जयसवाल,एल्डर मेन जफर अहमद,सलीम खान,संजय खाखा, नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर मनी मिंज,मनोज गुप्ता,विनोद तिवारी, राजा चौबे,इंद्रजीत दीक्षित,सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी सामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *