Sunday, May 19, 2024
Latest:
देश दुनिया वॉच

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- नौकरी पाने के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है…बीजेपी ने किया पलटवार

कर्नाटक। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए राज्य में ‘लड़कों को रिश्वत देनी पड़ रही है, जबकि लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है। उन्होंने भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या विशेष जांच दल गठित करने की मांग की और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी अपील की है।

प्रियांक खड़गे ने विभिन्न पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दावा किया और कहा कि ‘सरकार ने पदों को बेचने का फैसला किया है। मंत्री ने लड़की को नौकरी के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और यह मेरे शब्दों का प्रमाण है।’

प्रियांक खड़गे ने कहा कि मेरे पास जो जानकारी है उसके अनुसार यह संभव है कि कुल 600 पदों के लिए सौदा किया गया है। ऐसा संदेह है कि सहायक अभियंता पद के लिए 50 लाख रूपए और कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए 30 लाख रूपए की घूस ली जा रही है। इससे करीब 300 करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

कांग्रेस नेता खड़गे के इस आरोप पर कर्नाटक भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि खड़गे यह नहीं देख पाए हैं कि इस तरह के बयान देने से पहले उनकी पार्टी क्या कर रही है। कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट किया कि पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे को इस तरह के बयान देने से पहले अपना घर देखना चाहिए। कांग्रेस सरकार के दौरान जयमाला रिश्वत कांड उजागर हुआ था और हम सभी जानते हैं कि इसमें कौन शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *