मनोज शर्मा/बिलासपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में झण्डे की आपूर्ति का जिम्मा तखतपुर ब्लॉक के गनियारी स्थित समृद्धि आजीविका संकुल संगठन की महिलाओं ने उठाया है। वे इस काम में दिन -रात डटी हुई हैं। महिलाओं ने 10 हजार तिरंगा तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में महिलाओं ने 10 हजार तिरंगा तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0045.jpg)