देश दुनिया वॉच

Horoscope Today 08 July : इन पांच राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके और व्यापार में धन लाभ के संकेत…पढ़ें दैनिक राशिफल

Share this

रायपुरः आज का पंचांग 8 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 6 बजकर 26 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र चित्रा दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक और चंद्रमा तुला राशि में है। आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः आज आपका समय अत्यंत व्यस्तता से भरा रहेगा। परिणाम का संदेश आपको मिलेगा, जिसमें आपके लिए शुभ सूचना होगी। आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा। उपाय करें तो लाभ होगा। सूक्ष्म जीवों को आहार दें। देवीजी को नीले वस्त्र अर्पित करें।

वृषभः आज रूटिन से हटकर काम में ज्यादा समय लग सकता है। बुद्धिचातुर्य से लाभ होगा। घरेलू उत्सव में शामिल होने से दिन खुशगवार गुजरेगा। आज आप दूध, चावल, शंख, श्वेत वस्त्र और मोती का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें और धूप-दीप जलायें।

मिथुनः व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करें। चीनी या चावल का दान करें।

कर्कः कर्क राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से खटपट हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। शांति के लिए गुड़ और गेहूं दान करें। भगवती गायत्री की आराधना करें।

सिंहः आज जोखिम और जवाबदारी वाले कार्यों से दूर रहें। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करने से लाभ होगा।

कन्याः कन्या राशि के जातकों को भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का लाभ उठा सकेंगे। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। आज आप मूंग और पौधे का दान करें।तुलाः आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। मंगल की शांति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।

वृश्चिकः व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। पारिवारिक समस्या हल होगी। उपाय आजमायें और सूर्य को अर्घ्य देते हुए ऊँ धृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

धनुः सहयोगियों से कुछ मन-मुटाव हो सकता है। सेमिनार हेतु प्रवास संभव है। संतान संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेंगे। उपाय के लिए गुड़ और गेहूं दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मकरः पारिवारिक जीवन स्मूथ रहेगा। दिन अपेक्षाकृत शांत रहेगा। वित्तीय व्यवस्था से मानसिक राहत मिलेगी। उपाय के लिए मसूर की दाल और गुड़ दान करें। तुलसी को जल चढ़ायें तथा तुलसी का सेवन करें।

कुंभः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी के असंयम से प्रतिद्धंदियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुराने रोग से कष्ट हो सकता है। उपाय के लिए रूद्राभिषेक करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें।

मीनः काम की सफलता में रूकावटें और बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा के दौरान धनहानि की संभावना है। राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *