रायपुर। चंगोराभाठा मर्डर मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही एक की तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे , इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे और उन सबके बीच विवाद हो गया जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट की।राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू( sunil sahu) और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल ( hospital) जहा उसकी मृत्यु हो गई।
चंगोराभाठा हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
