नई दिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई अहम बैठक के बाद इस नाम का ऐलान किया गया। जेपी नड्डा ने बताया कि 20 नामों पर हमने चर्चा की है जिसमें से एक नाम निकल कर सामने आया है।
संसदीय दल की बैठक के बाद जेपी नड्डा का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2022/06/draupadi-murmu-and-modi_medium_2135_8.jpeg)