देश दुनिया वॉच

18 जून का राशिफलः मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशिवालों को मिलेगी गुड न्यूज

रायपुरः आज का पंचांग 18 जून 2022 दिन शनिवार आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 20 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र श्रवण सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक और चंद्रमा मकर राशि में है। आज का राहुकाल सुबह 8 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में अधिकार में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा में बढ़ोतरी होगी। मंगल के उपाय से लाभ होगा। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

वृषभः घरेलू स्थिति से मानसिक कष्ट होगा। विवाद की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को नुकसान हो सकता है। राहु के उपाय कर लें। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

मिथुनः इस राशिवालों की कार्यशैली से काम आसानी से हो जायेंगे। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज सूर्य से संबंधित उपाय कर लें तो बेहतर रहेगा। सुबह सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

कर्कः व्यवसाय के नये स्त्रोत खुलेंगे। भागीदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा। शनि के दोष की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

सिंहः मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुक्र के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कन्याः कन्या राशिवालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नवीन क्षेत्र या नये अवसर की प्राप्ति संभव है। गले में कष्ट हो सकता है। बुध जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। मूंग का दान करें।

तुलाः आलस्य तथा भ्रम से हानि हो सकती है। निर्णय में विलंब या भ्रम की स्थिति रहेगी। लीवर में कष्ट हो सकता है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

वृश्चिकः आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशगवार गुजरेगा। सूर्य के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

धनुः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ के योग हैं। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। आज मंगल के उपाय करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।

मकरः लगन की कमी से लाभ प्राप्ति में चूक हो सकती है। छोटे भाईयों से कष्ट की संभावना है। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

कुंभः धन खर्च से तनाव होगा। अफवाह के कारण मानसिक चिंता रह सकती है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः संतान के स्वास्थ्य से कष्ट ही संभावना है। अध्ययन में बाधा से तनाव रहेगा। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *