प्रांतीय वॉच

प्रेमी जोड़े ने फ़ासी लगाकर की आत्महत्या, बताई गई यह वजह

बलौदाबाजार।Balodabazar  जिले में प्रेमी जोड़ो ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव फंदे से एक ही पेड़ पर लटका मिला है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंद चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इससे दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाया। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, साबर गांव निवासी घनश्याम वर्मा का प्रेम प्रसंग एक लड़की के साथ चल रहा था। दोनों को मिलना जुलना अक्सर होता था। ये बात दोनों के परिजनों को पसंद नहीं थी। गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन उन दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *