देश दुनिया वॉच

Former Pakistan President Pervez Musharraf : नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, वे लम्बे समय से चल रहे थे बीमार 

इस्लाबाबाद। पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने दुबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ले ली है। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल (R) परवेज मुशर्रफ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया थे। कल अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी थी जिसके बाद ही उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। मुशर्रफ़ का जन्म दिल्ली शहर में दरियागंज में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार कराची चले गए।

 

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने साल 2001 से 2008 तक देश के राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली थी। साल 1999 में तख्तापलट के बाद वह देश के 10वें राष्ट्रपति बने थे। जिसके बाद महाभियोग से बचने के लिए उन्होंने 2008 में इस्तीफा दे दिया था।

 

आपको बता दें कि 3 नवंबर 2007 को आपाताकाल की घोषणा के मामले में 2013 में मुशर्रफ पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। साल 2016 में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पाकिस्तान छोड़ दिया था, जिसके कारण इस मामले की सुनवाई में दिक्कतें आई और सुनवाई को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था।

 

 

 

राजद्रोह के मामले में 19 नवम्बर को सुनवाई पूरी हो गई थी और आज सज़ा का ऐलान कर दिया गया। देश में आपातकाल की घोषणा करने, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को नजरंबद करने और 100 से ज्यादा जजों को बर्खास्त करने के मामले में मार्च 2014 में मुशर्रफ को दोषी ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *