देश दुनिया वॉच

नगर निगम के जोन ऑफिस घेरने पहुंचे वार्डवासियों और दया सिंह के साथ पुलिस कर्मियों की झूमाझटकी

Share this

 

भिलाई। नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन ऑफिस में आज जमकर हंगामा हुआ। जमकर प्रदर्शन हुआ। लोग अपनी समस्या के साथ-साथ निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास लेकर पहुंचे थे। दरअसल, नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण नगर के रहवासी निगम के जोन ऑफिस का घेराव किया। पानी की समस्या को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से पूरे वार्डवासी पैदल मार्च करते हुए जोन ऑफिस पहुंचे। गेट पर पुलिस फोर्स द्वारा दया सिंह और वार्डवासियों को रोकने की कोशिश की गई। इस बीच दया सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ में बहस हुई। वार्डवासियों और पुलिस कर्मियों के बीच में झूमाझटकी हुई। दया और खुर्सीपार टीआई के बीच में जमकर बहस हुई। मौके पर सीएसपी कौशलेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने जोन ऑफिस में प्रवेश करने की अनुमति दी। इसके बाद वार्डवासियों ने निगम के जोन ऑफिस में बैठकर नहाने लगे। महिलाएं अपने घर का कपड़ा लेकर पहुंची थी धोने के लिए। जोन ऑफिस में कपड़ा धोया इसके बाद सबने अपनी-अपनी परेशानी जोन आयुक्त को बताई। जोन आयुक्त ने आश्वास्त किया है कि वे जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करेंगे। पानी की समस्या जहां-जहां हो रही है, उसका निराकरण किया जाएगा।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, नगर निगम प्रशासन ने वार्ड में पाइप लाइन तो बिछाई है लेकिन उसमें पानी नहीं है। बोरवेल्स सूख गए हैं। वाटरलेवल डाउन हो गया है। लगातार बोलने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने इस दिशा में पहल नहीं की है। बोरवेल्स के पानी से कैमिकल युक्त पानी आ रहा है। मुझे निगम से टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब मैंने पानी खरीदकर मंगवाया हूं, लगातार पूरे गर्मी सीजन में पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर वार्ड में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले दिनों में मुख्य निगम का घेराव किया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *