देश दुनिया वॉच

Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, यहाँ निकली स्टॉफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती, जाने डिटेल्स…

Share this

बिलासपुर। Job Alert : मेडिकल लाइन से जुड़े युवाओ के लिए अच्छी खबर हैं। सिम्स मेडिकल कालेज बिलासपुर में 259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग स्वीकृति मिल चुकी हैं। यहां तृतीय श्रेणी के 184 और चतुर्थ श्रेणी के 75 पदों पर सीधी भर्ती होगी। Job Alert इसके लिए 15 दिन के भीतर आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी और आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए है।

 

 

सिम्स के डीन डॉ. के.के. सहारे ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब क्लास 3 और 4 के पदों में भर्ती के लिए अनुमति मिल चुकी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही आवेदन लिए जाएंगे। Job Alert आरक्षण रोस्टर के नियमों का पालन करने के लिए 5 सदस्यीय टीम बना दी गई है। ऑटोमेटिक कम्पयूटर के माध्यम से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। 1 पद के पीछे 5 लोगो का परीक्षा लिया जाएगा। शासन की जो भर्ती प्रक्रिया है उसी के हिसाब से सभी पदों पर भर्ती की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *