देश दुनिया वॉच

BREAKING : मन्नत मांगने जा रहा था परिवार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हो गई 5 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

Share this

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर रही है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।आपको बता दें की खंडवा जिले के छनेरा (नया हरसूद) थाना क्षेत्र में ग्राम धनोरा के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद घायलों को हरदा जिले के छीपाबड़ के अस्पताल में रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।घटना की पुष्टि एसपी विवेक सिंह ने की है। पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक ही परिवार के लोग ग्राम मेढ़ापानी से मन्नत मांगने जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *