रायपुर वॉच

आखिरी दिन खूब तपा नौतपा, दो दिन बाद बारिश के आसार

Share this

रायपुर। नौतपा के आठ दिन राहत भरे रहे। लेकिन आखिरी दिन इसकी पूरी कसर निकाल ली। प्रदेश भर में गुरुवार को भीषण गर्मी रही। एआरजी अर्जुनी 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म रहा।वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान भी 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस गर्मी से आने वाले दो दिनों में थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए है।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में गुरुवार सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और गर्म हवा के साथ झुलसाने वाली धूप रही। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से बारिश के आसार बन रहे है।

वर्तमान स्थिति में 10 जून को मानसून जगदलपुर से प्रदेश्ा में प्रवेश्ा करेगा। 15 जून तक रायपुर पहुंचेगा। नौतपा का आखिरी दिन पूरे मई माह की गर्मी पर भारी पड़ गया। मई में राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक ही गया। जबकि नौतपा के आखिरी दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि अभी भी तपाने के मामले में इस वर्ष मार्च और अप्रैल सर्वाधिक रहे।

यह बन रहा सिस्टम

 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

यह रहा तापमान

 

रायपुर 44.0 29.3

 

बिलासपुर 44.2 28.0

 

अंबिकापुर 40.6 27.3

 

जगदलपुर 41.0 23.2

 

पेन्ड्रा 41.8 25.4

 

दुर्ग 43.8 28.0

 

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *