प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ : दो बहनों ने मरोदा ओवरब्रिज से लगाई झलांग, एक की मौत दूसरी गंभीर

Share this

दुर्ग- डुमरडीह उतई निवासी दो बहनों ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवरब्रिज से झलांग लगा दी। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरी का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। मृत युवती का नाम प्रियंका बांधे (20) बताया गया है। घायल बालिका 16 साल की है।

पुलिस के मुताबिक मृतका व घायल बालिका आपस में चचेरी बहनें थी। मृतका प्रियंका के पिता संतोष बांधे तथा नाबालिग बालिका के पिता शीतल बांधे चचेरे भाई है। दोनों ठेका मजदूर है। संतोष बांधे की तीन लड़किया है। जिसमें प्रियंका सबसे बड़ी थी। वह अपनी नानी के पास दुर्ग में रहकर पढ़ाई करती थी। दो माह पूर्व ही डूमरडीह आई थी। वहीं शीतल बांधे के दो लड़के हैं। घायल बालिका दूसरे नंबर की है। वह कक्षा नवमी की छात्रा है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *