main story

Bride could not pass virginity test :नई दुल्हन पास नहीं कर पाई Virginity test, ससुराल वालों ने घर से पीटकर भगाया

Share this

भीलवाड़ा। Bride could not pass virginity test : हमारे देश में आज भी कुछ ऐसी परंपराए है, जो लोगों को मुसीबत में डाल देती है। राजस्थान के भीलवाड़ा से कुकड़ी प्रथा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस मामले में एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने घर से भगा दिया। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सख्त कार्रवाई करने की बात की है।

वर्जिनिटी टेस्ट पास नहीं करने पर भगाया घर से

Bride could not pass virginity test दरअसल पूरा मामला कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट से जुड़ा है। यहां एक युववती की शादी 11 मई को हुई थी। ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो सफल नहीं हो पाई। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर के उसे घर से भगा दिया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 महीने पहले युवती के साथ हुआ था दुष्कर्म

Bride could not pass virginity test वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि 6 महीने पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। उस युवक ने उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर हमने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इसके बाद हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया, लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो फेल हो गई। तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई। इस मामले की सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता ने बताई वारदात की कहानी

Bride could not pass virginity test दुष्कर्म का मामला बताते हुए पीड़िता ने कहा कि, उसकी माता-पिता शादी में गए थे। वो रात के समय शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी। शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है. उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है।

Bride could not pass virginity test वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है। जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *