कोरोना अपडेट

AKSHAY KUMAR COVID POSITIVE : अक्षय कुमार को दूसरी बार हुआ कोरोना नहीं कर पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत

अक्षय कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय को कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। हाल ही में उनका कोविड.19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से अक्षय कुमार अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का हिस्सा नहीं बन पाएंगेए जहां वो इस साल शिरकत करने वाले थे। आपको बताते चलें कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो रहा है।

दरअसल अक्षय कुमार साल 2022 में एआर रहमानए शेखर कपूरए पूजा हेगड़े और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने वाले थे। अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह काफी उत्सुक थे। फिलहाल वह आराम करेंगे और उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

जानें अक्षय कुमार ने ट्वीट में क्या लिखा

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखाए श्कान्स 2022 में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था। यह दुखद है कि मेरा कोविड.19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब आराम करूंगा। अनुराग ठाकुर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। असल में बहुत मिस करूंगा।श् आपको बताते चलें अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *