मुंबई। मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है. भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी है।
मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर (Santoor) वादक पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma) का निधन हो गया है। भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी।
पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma)के निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंडित शिवकुमार शर्मा ने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह पिछले छह महीने से किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और वह डायलिसिस पर भी थे।
पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma)ने जम्मू कश्मीर में संतूर को एक म्यूजिकल इंट्रूमेंट के तौर पर पहचान दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने इसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर किया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इतना ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत भी दिया था। दोनों की जोड़ी को शिव हरी के रूप में पहचाना जाता था। इस जोड़ी ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन संगीत से फिल्म में चार चांद लगाए।