प्रांतीय वॉच

पटवारी परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारी नियुक्त

Share this

आफताब आलम | बलरामपुर | 19 अप्रैल 2022 | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10ण्00 बजे से 01ण्15 बजे तक किया जायेगा। बलरामपुर.रामानुजगंज जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु उड़नदस्ता टीम गठन कर पर्यवेक्षक कार्य हेतु आदेशित किया गया है। जिसमें जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रामप्रकाश जायसवाल को दल प्रभारीए सहायक परियोजना अधिकारी श्री मनोहरलाल जायसवाल व सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को सदस्य नियुक्त किया गया है।
पटवारी परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को आब्जर्वर एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष प्रोफेसर नन्द किशोर सिंहए आब्जर्वर उप संचालक कृषि श्री प्रदीप कुमार एक्का, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री विमल दुबे,

आब्जर्वर ए.एस.ओ जिला कार्यालय श्री लगन राम पैंकरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री सुनिल कुमार, आब्जर्वर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्री अमर सिंहए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री पवन कुमार यादव, आब्जर्वर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग शिक्षा विभाग श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री जेम्स कुजूर, आब्जर्वर जिला रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर लाल टांडिया, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री शंभूनाथ मिश्रा, आब्जर्वर सहायक संचालक मछली श्री राजेन्द्र सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्रीमती फूलमनी एक्काए आब्जर्वर सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.बी.पी.सतनामी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री सुनिल कुमार मिंज, आब्जर्वर सहायक संचालक कृषि श्री एन.एस.भगत एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के लिए केन्द्राध्यक्ष श्री बागर साय, आब्जर्वर परियोजना अधिकारी साक्षर भारत श्री ओम प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्याण् श्री ओमप्रकाश साहू मोबाईल नम्बर 91311.74609ए 99267.29958 को नियुक्त किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *