पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

लगातार उप चुनाव में विजय कांग्रेस के जन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम : दिलीप पाटिल

Share this
बिलासपुर | 18 अप्रैल 2022| प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में लगातार उप चुनाव में विजय होना यह कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी  योजनाओं का ही परिणाम है.
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल ने  खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 20,000 से अधिक मतों पर विजय होने पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो जनहित में कल्याणकारी योजना अपने कार्यकाल में दिया यह उसी का परिणाम है
भूपेश बघेल जी ने हर छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए उनके विकास व शिक्षा के लिए जो आत्मा राम स्कूल की स्थापना करने से शिक्षा के क्षेत्र में भी  हर वर्ग के बच्चों का शिक्षा में भी विस्तार होगा ।
दिलीप पाटिल ने कहा खैरागढ़ की जीत प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के 3 साल के विकास पर जनता की जीत की मुहर है। छत्तीसगढ मे सरकार बनते ही किसानो का ऋण माफी के साथ ही समर्थन मुल्य मे वृद्दी के साथ-साथ आत्मानंद स्कूल के द्वारा पुरे प्रदेश मे शिक्षा के गुणवत्ता मे सुधार लाने का काम छत्तीसगढ सरकार ने किया है।वही हर मजदुरो को काम व भूमिहीन मजदुरो को सालाना 7 हजार का लाभ से मजदुर प्रदेश मे लाभांवित हो रहे हैं
खैरागढ ही नही बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल की सरकार व कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जो गांव गरीब किसानों व शासकीय कर्मचारियों के लिए कार्य किया है उसी के प्रतिफल कांग्रेस के उमीदवार प्रत्येक उपचुनाव में जीत दर्ज कर रहे है।
जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने खैरागढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि आप का मुहर कांग्रेस सरकार की लाभकारी योजनाओं पर लगा है आप सभी साधुवाद के पात्र हैं
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *