रायपुर वॉच

राजधानी में खुला पहला फूड बैंक, एक किलोग्राम पॉलीथिन लाईये, और एक प्लेट नाश्ता पाइये

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने महापौर एजाज ढेबर की एक और सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। यहाँ जान्हवी महिला स्वसहायता समूह (Janhvi Women Self Help Group)की महिलाओं द्वारा संचालित किये जाने वाले नवीन फूड बैंक (Naveen Food Bank)का नगर पालिक निगम रायपुर ने लोकार्पण कर 10 सदस्य महिलाओं की उपस्थिति में सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त नाश्ता स्थल की शानदार सौगात राजधानीवासियों को दी।

 

महापौर ढेबर ने बताया कि रायपुर शहर के शास्त्री बाजार (Shastri Bazaar) फूड बैंक में जो भी नागरिक 1 किलोग्राम पॉलीथिन लाएगा, उसे इसके एवज में जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की फूड बैंक संचालनकर्ता महिलाओं द्वारा तत्काल एक प्लेट नाश्ता पोहा अथवा समोसा में से कोई भी एक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाया जायेगा। यह व्यवस्था रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से पूर्ण करने लगातार जारी रहेगी। महापौर ने बताया कि ऐसी व्यवस्था रायपुर शहर में पहली बार समाज हित में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखकर नगर निगम रायपुर द्वारा की गयी है। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में यह व्यवस्था केवल अंबिकापुर नगर पालिक निगम में दी जा रही है। अंबिकापुर के अलावा यह व्यवस्था केवल रायपुर शहर में की गयी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *