बिलासपुर, रायगढ़| 8 अप्रैल 2022 | नगर निगम को मिट्ठूमुड़ा निर्माण कार्य में लापरवाही के लगातार शिकायत मिल रही थी। इस बीच महापौर निर्माण स्थल का जायजा लेने भी पहुँच गयी।जहाँ ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्यं की गति केवल खानापूर्ति नजर आई। जिसके बाद महापौर जानकी काटजु बिफरी और तत्काल रुप से लोक निर्माण विभाग प्रभारी विकास ठेठवार एवं वार्ड इंजीनियर तथा वार्डवासियों के समक्ष उक्त कार्य के ठेकेदार को त्वरित नोटिस देने निर्देश भी दे दिया।
आपको बता दें कि, वार्ड क्रमांक 37 में स्थित मिट्ठू मुड़ा तालाब के जीर्णोद्धार हेतु लगातार मांग उठ रही थी। जिसको देखते हुए विधायक, महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के दौरान 60 लाख रु स्वीकृत कराए थे।जिसका भूमिपूजन भी जनवरी माह में विधायक महापौर के द्वारा हुआ था।
4 माह बीत जाने के बाद भी उक्त तालाब की स्तिथि जर्जर और गन्दगीयुक्त है,वार्डवसियो ने उक्त निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा ठेकेदार के कार्य शिथिलता को देखते हुए कई बार शिकायत किया।
जिसे संज्ञान में लेकर महापौर जानकी काट्जू अचानक वार्ड कार्य स्थल जाकर निर्माण कार्यो का जायजा लिया जहाँ केवल पचरी निर्माण होना पाया, उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को त्वरित नोटिस देने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।अब देखा जाना अहम होगा कि लम्बी जन शिकायतों के बाद, महापौर के औचक निरीक्षण और नोटिस कार्यवाही होने बाद इस तालाब का निर्माण कब तक पूर्ण हो पाता है।