प्रांतीय वॉच

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर मौत

Share this

अंबिकापुर। सीतापुर मार्ग पर लुचकी घाट के नजदीक बेकाबू ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई

जानकारी के मुताबिक मृतक मोटरसाइकिल (motorcycle) गृहग्राम जाने के लिए घर से निकला था। निर्माणाधीन सड़क पर उसे ट्रक( truck) ने अपनी चपेट में ले लिया।मृतक रोमानुस एक्का निवासी नकबार पंडरीपानी ( pandripaani) कांसाबेल का रहने वाला था। वह अंबिकापुर में रहकर मजदूरी किया करता था। रविवार को रोमानुस एक्का, रविवार छुट्टी होने पर मोटरसाइकिल (motorcycle) घर जा रहा था,तभी लुचकी घाट के पास तेजरफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जहां पर हादसा हुआ, वहीं पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। बारातियों से भरी बस भी इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त ( accident)हुई थी।

2021 में करीब 12 हजार हादसे हुए और 5234 मौतें( death/) हुई

छत्तीसगढ़( chattisgarh) में साल 2021 में करीब 12 हजार हादसे हुए. इनमें 5234 मौतें हुई. करीब 10 हजार घायल हुए।साल 2021 के हादसों की यह संख्या साल 2007 से 2019 तक के मुकाबले कम है।लेकिन इन हादसों में होने वाली मौतों ने हैरान कर दिया। पहली बार साल 2007 में 12000 से ज्यादा हादसे हुए।साल 2007 में 12296 हादसे हुए जो साल 2021 से भी ज्यादा थे।लेकिन तब हादसों में मौतें आधी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *