प्रांतीय वॉच

7 से 9 अप्रैल तक होगा नवागढ़ में चैत्र नवरात्र महोत्सव

Share this

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ -साथ स्कूली बच्चों का होगा संस्कृतिक कार्यक्रम

 संजय महिलांग / नवागढ़। नवरात्रि के प्रथम दिवस को मां महामाया मंदिर प्रांगण में श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति नवागढ़ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 7,8 व 9 अप्रैल को तीन दिवसीय भव्य चैत्र नवरात्र महोत्सव पर्यटन स्थल में मनाए जाने के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास धर दीवान ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने महोत्सव के संबंध में अपने अपने सुझाव रखें।

बैठक में सभी ने एक राय होकर निर्णय लिया कि आगामी 7 से 9 अप्रैल को तीन दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें रंगोली, माला एवं माता सेवा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वही महोत्सव के प्रत्येक शाम को नवागढ़ के विभिन्न स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा अष्टमी की रात जगराता का भी आयोजन होगा।

समिति के अध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि शारदीय नवरात्र में नगर में विभिन्न जगह आयोजन किए जाते हैं। जिससे पूरे नवलगढ़ में रौनक होती है लेकिन चैत्र नवरात्र में ऐसा कोई आयोजन अन्य जगह नहीं होता। जिसके चलते सभी नगर वासियों ने निर्णय लिया था कि चैत्र नवरात्र को भी महामाया मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाया जाए।इसलिए 2018 से इसे महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं।नवागढ़ का दुर्गा दशहरा महोत्सव एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग के मानचित्र पर अंकित है जो कि हमारे लिए गौरव का विषय है। इस बार भी इस चैत्र नवरात्र महोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा और नवागढ़ के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वरिष्ठ जनों को बतौर अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश दीवान, हेमकांत यादव, राजेन्द्र मिश्रा, बबलु ताम्रकार, राजेंद्र खुराना,मिन्टू बिसेन, वीरेन्द्र जायसवाल, गिरेन्द्र महिलांग, मधु रॉय, टिकम गोस्वामी, दिव्यम शुक्ला, सन्तोष देवांगन, कपिल साहू, श्रीकांत ठाकुर,तुलसीराम चौहान, रामनाथ ध्रुव, मिलाप साहू, सुरेश निषाद, धनीराम निर्मलकर, जुगरु साहू, कोषन कुम्भकार, हामिद मिर्जा, ईश्वर कुंभकार, बिनो सोनकर, मुकेश तंबोली, तनु दीवान, मनोज पुरबिया, मिथलेश सोनकर, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, अशोक निषाद, दुर्गेश शर्मा, रमणीक गुप्ता, कुलेश्वर सिन्हा, भुखन पूरी गोस्वामी, राजू सिंहा, चैनु यादव, सृजन दीवान, राजेश चतुर्वेदी, राजेश निषाद, रामनाथ योगी, जितेन्द्र नाथ योगी, रिंकू चौहान, दिलीप जायसवाल, राजा खान, हेमा यादव, सरिता कुम्भकार, उत्तरा सोनकर, छन्नू सोनकर सहित नगवासी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *