देश दुनिया वॉच

Punjab: मुख्यमंत्री पद मिलते ही एक्शन में भगवंत मान, बोले- ‘आज ऐसा फैसला लूंगा, जो…

Share this

नई दिल्ली। 10 मार्च का दिन आम आदमी पार्टी के लिए कई मायनों में खास रहा। पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल कर राज्य में अपनी सत्ता स्थापित करने के साथ ही पार्टी ने कांग्रेस को उसकी जगह दिखाई हैं। पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार में आई है। बीते दिन बुधवार को भगवंत मान सिंह ने मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली। मुख्यमंत्री पद मिलने के बाद से ही भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से मिली जीत से गदगद भगवंत मान ने अब एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे सभी सोच में पड़ गए हैं।

aap

दरअसल, भगवंत मान ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर एक ट्वीट कर लिखा, “पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा।”
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही समारोह में भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब 19 मार्च को को आम आदमी पार्टी की नई सरकार के मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही किया जाएगा। इससे पहले आज सभी 117 विधायकों को शपथ दिलाए जाने की प्रकिया होगी।

शपथ लेने के बाद मान ने कही थी ये बात

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने मंच से कहा था, “हम पंजाब में बेरोजगारी से लेकर खेती, व्यापार, करप्शन और स्कूल-अस्पताल की स्थिति सुधारेंगे। यह बहुत उलझा काम है, लेकिन हम इसका सिरा निकालेंगे।” भगवंत मान ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से लोग विदेश से दिल्ली में स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं, उसी तरह पंजाब आकर भी फोटो खिंचाएंगे। इसके लिए हम आज से ही काम शुरू करेंगे, बैठेंगे नहीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *