प्रांतीय वॉच

भिलाई सीए ब्रांच ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम, क्षेत्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच बनी भिलाई नगर

Share this

तापस सन्याल भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच ने छत्तीसगढ़ सहित शहर का मान देश में बढ़ाते हुए वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ब्रांच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर ब्रांच को सीआईआरसी सर्वश्रेष्ठ ब्रांच एवं सिकासा का हाईली कॉमनडबल ब्रांच का खिताब मिला। पूरे वर्ष में ब्रांच द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर ब्रांच को राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान दिल्ली एवं क्षेत्रीय स्तर का यह सम्मान वाराणासी में आयोजित समारोह में दिया गया।

अवार्ड लेने के लिए भिलाई ब्रांच मैनेजिंग कमेटी 2021 के चेयरमैन सीए प्रफुल्ल कोठारी, सेक्रेटरी सीए अमित राय, सिकासा चेयरमैन सीए दीपक जैन एवं सीए राजेश बाफना कार्यक्रम में शामिल हुए। भिलाई ब्रांच चेयरमैन सीए प्रफुल्ल कोठारी ने इस सफलता के लिए भिलाई ब्रांच के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन का यह नतीजा  रहा कि भिलाई ब्रांच ने एक बार फिर से अपनी सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने यह भी उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी हमारा भिलाई ब्रांच यूं ही राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर परचम लहराता रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *