प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बसे है राम : मधु रॉय

Share this

 

सुकुल पारा नवधा रामायण में शामिल हुई भाजपा नेत्री

संजय महिलांग/ नवागढ़। सुकुल पारा नवागढ़ में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय भी पहुंचे। श्रीमती रॉय ने कहा कि मर्यादा पुषोत्तम भगवान श्रीराम का हमारे छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। भगवान श्री राम हमारे ईष्ट व आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषि, मतंग ऋषि, अगस्त ऋषि, कंक ऋषि, भगवान ऋषभदेव, माता शबरी, गिद्ध राज जटायु का छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम बसे है यहां के लोग परस्पर भेंट मुलाकात के दौरान राम-राम का उच्चारण करते हैं। महामंत्री मिन्टू बिसेन ने कहा कि कहा कि राम ब्रह्म, जानकी भक्ति और लक्ष्मण धर्माचार्य के प्रतीक हैं। आज लोग अपनी जिम्मेदारी से विमुख होते दिख रहे हैं। पार्षद टिकम गोस्वामी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो चरण चिह्न, जो परंपराएं हमारे लिए छोड़ी थी, स्थापित की थी, हमें उन पर चलना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। इस दैरान सुरेश निषाद, हेमंत सोनकर, आशाराम ध्रुव, बिनो सोनकर ,कांति सोनकर, मिथलेश सोनकर, उत्तरा सोनकर, भागवत सोनकर, दिनेश सोनकर, विजय सोनकर सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *