प्रांतीय वॉच

युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन : आलोक

 

भाजयूमो नवागढ़ मण्डल द्वितीय कार्यसमिति की बैठक में आये जिला प्रभारी

संजय महिलांग/ नवागढ़। भाजयुमो नवागढ़ मण्डल के द्वितीय मण्डल कार्य समिति की बैठक नवागढ़ में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, भाजयूमो जिला प्रभारी आलोक श्रोती, भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के , मंडल अध्यक्ष, मण्डल कार्य समिति समिति के सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य बैठक में शामिल रहे। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत के साथ बैठक विधिवत प्रारंभ हुई सदस्यों द्वारा कई मुद्दों पर गहन चितन हुआ। भाजयुमो द्वारा चलाए गए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

दीवान ने भाजपा परिवार में भाजयुमो का उत्तरदायित्व सबसे अधिक बताया। सहाय के अनुसार युवाओं में परिवर्तन की क्षमता होती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कई मौके पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर देश को नई दिशा दी है।

प्रभारी श्रोती ने युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन है। संगठन द्वारा समय-समय पर आंदोलन को दिशा देकर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा युवा मोर्चा को हर बूथ स्तर 20 युवाओं की टीम तैयार करनी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश का युवा दिन रात एक करके विधानसभा को भाजपा की झोली में डालने के लिए मुख्य भूमिका मे रहेगा।

जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा वर्तमान की राज्य सरकार हर साल लाखों युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर अब अपने वायदे से मकर रही है. साथ ही युवाओं के अरमानों को कुचलने का कार्य कर रही है. युवा मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को मण्डल स्तर पर क्रियांवित करने पर जोर दिया.

इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, हरिकिशन कुर्रे, निशा चौबे, मिन्टू बिसेन, महेश टण्डन, सुभाष सोनी, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, योगेश वर्मा, गोलू सिंहा, फूलचंद साहू, तनु दीवान, मिथलेश सोनकर, हेमा यादव, राजा खान, योगेश सेन, महेंद्र जायसवाल, धर्मराज खांडे, मुरली देवांगन, संजू राजपूत, कृष्ना ध्रुव, धनीराम निर्मलकर, शिव सोनकर, सरिता कुम्भकार, बिनो सोनकर, सुभाष महिलांग, राजू यादव, राजेंद्र यादव सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *