प्रांतीय वॉच

शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में वार्षिक क्रीडा उत्सव हुआ संपन्न

अफताब आलम / बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय के शासकीय महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रचार्य एन0के0 देवांगन के निर्देश पर एवं एन0के0 सिंह प्रभारी क्रेडा अधिकारी के नेतृत्व में माह विद्यालय का वार्षिक क्रीडा उत्सव सत्र 2021-22 का आयोजन 21 फरवरी से 24 फरवरी तक चार दिवसीय विविध खेल स्पर्धाऐ आयोजित हुई | जिनमें बैडमिंटन महिला एवं पुरुष वर्ग, कैरम महिला एवं पुरुष, शतरंज महिला एवं पुरुष, वालीबाल पुरुष वर्ग, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष, गोला फेंक महिला एवं पुरुष, भाला फेंक महिला एवं पुरुष वर्ग, तवा फेक महिला एवं पुरुष, 100 मीटर दौड़ महिला एवं पुरुष, 200 मीटर दौड़ महिला एवं पुरुष, इनडोर व आउटडोर खेल संपन्न हुआ | सभी खेलों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया,वार्षिक क्रीडा गतिविधियों को संपन्न करने में महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ यू0के0 पांडे, विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ अर्चना गुप्ता, डॉक्टर एस0एन0 साहू, ओम शर्मा, सुश्री अनुभव मींज, शैलेश कनौजिया, लक्ष्मी दास मानिकपुरी, गोलू साहू, सुरेश रवि, अनिल पाल, अनिल कुमार, मधु नंदन भारद्वाज, गिरवर प्रसाद कोरी, विजय तिर्की एवं फूलचंद का उल्लेखनीय भूमिका रहा | फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *