प्रांतीय वॉच

श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्री शतचंडी महायज्ञ का गौरव ग्राम चचेड़ी में 21 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक अयोजित है |

(कवर्धा ब्यूरो ) | श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्री शतचंडी महायज्ञ का महामाया मंदिर प्रांगण गौरव ग्राम चचेड़ी में 21 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक आयोजन है | राष्ट्रीय संत श्री राजीव लोचन दास जी महाराज कामदगिरी पीठ चित्रकूट धाम के श्रीमुख से प्रथम दिवस के कथा में संत श्री राजीव लोचन दास जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के विषय में कहां कि जो व्यक्ति स्वारर्थ के स्व के माध्यम से परमात्मा और परमार्थ को समझ सकता है | लेकिन आज समाज में शब्दों का अर्थ और महत्व को बदल दिया है | नीति रीति परमार्थ स्वारर्थ का कोई सबसे बड़ा ज्ञाता हैं तो वो भगवान श्री कृष्ण हैं | कथा में आगे संत श्री ने कहा कि ज्ञान, भक्ति और वैराग्य को प्राप्त करने के लिए सत्संग की आवश्यकता है |

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के माध्यम से समाज के व्यक्ति सत्संग कर स्व का अर्थ समझ सकता है और स्व के माध्यम से ही परमात्मा को समझ सकता है | और जिसको परमात्मा समझ में आ जाए तो उसे ज्ञान , भक्ति और वैराग्य की प्राप्ति हो जाती है |

इस अवसर पर गौरव ग्राम चचेड़ी सहित क्षेत्र के भक्तजन सैकड़ों की संख्या में संत श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं | प्रथम दिवस श्री बसंत तिवारी , श्री विशाल तिवारी एवं विधान तिवारी द्वारा संत श्री का स्वागत किया गया | मंच का संचालन श्री व्यास नारायण तिवारी एवं मोनू तिवारी द्वारा किया गया | क्षेत्र के सामाजिक राजनीतिक और व्यापार जगत से जुड़े भक्तगण भी कथा का रसपान करने गौरव ग्राम चचेड़ी पहुंच रहे हैं |

सीधा प्रसारण facebook :- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=496581261840654&id=100044663542427 एवं youtube :- https://youtube.com/channel/UCyyYikHAQt7QH74543dHQOg पर देख सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *