पॉलिटिकल वॉच रायपुर वॉच

देखें विडियो : राहुल के दौरे के बीच कांग्रेस के आपसी गुटबाजी आया सतह पर देखिए होडिंग वार मुस्कुराते हुए लगी थी राहुल गांधी के साथ फोटो होडिंग निगम ने इस तरह हटा डाला जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले सरकार और प्रशासन पूरा अमला हर तरह की तैयारियों में लगा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के प्रवास के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलाव और कैबिनेट बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बुधवार को कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के आसपास जो गतिविधियां हुई, उसको लेकर के सोशल मीडिया में अब लोग खूब चर्चा करने लगे हैं।

दरअसल कार्यक्रम स्थल यानी साइंस ग्राउंड मैदान के पास मुख्य मार्ग से साइंस ग्राउंड मैदान तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री बदलाव मामले में दूसरे बड़े नाम टी एस सिंहदेव के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी होर्डिंग्स नजर आ रहे थे। इन होर्डिंग्स में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की मुस्कुराती तस्वीरें लगी हुई थी। जिसके बाद बुधवार को नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों ने अचानक इन होर्डिंग्स को हटा दिया।

* सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

प्रदेश की राजधानी रायपुर में देश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में जिस तरह से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नाम और फ़ोटो के होर्डिंग्स को हटाया गया। उसके बाद सोशल मीडिया में आम लोगों के साथ भाजपा के नेता भी चटखारे लेने में लगे हुए हैं |

भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा लिखते हैं ‘खेला होबे..

बाबा की होर्डिंग लगी और उतार भी दी गई यही तो हो रहा है छ्त्तीसगढ़ में नूरा कुश्ती आपस मे ही उलझने से समय मिले तो छ्त्तीसगढ़ के बारे में सोचे .. लेकिन उसके लिए कहा टाइम..#ढाई_ढाई_साल’

भाजपा नेता के द्वारा फेसबुक पर किए गए वीडियो पोस्ट के बाद लोग राज्य में कांग्रेस की स्थिति और मुख्यमंत्री विवाद पर अपनी बातें लिख रहे हैं। बहरहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दौरे पर एक बार छत्तीसगढ़ में फिर मुख्यमंत्री बदलाव विषय की चर्चा तेज़ हो गई है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *