प्रांतीय वॉच

स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा है मत्स्य पालन प्रशिक्षण

Share this

अफताब आलम / बलरामपुर / विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम आनंदपुर में मत्स्य पालन प्रशिक्षण 01 से 10 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 मत्स्य पालकों जिसमें महिला स्व सहायता समूह की सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें मत्स्य पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में मत्स्य पालकों को धागा वितरण, जाल बुनने, मत्स्य पालन हेतु तालाब की तैयारी, भूमि एवं पानी का परीक्षण, पालन योग्य मछलियां एवं अवांछित मछलियों के प्रकार एवं उन्मूलन, मत्स्य आहार, सघन मिश्रित एवं एकिकृत मत्स्य पालन, मत्स्यखेट, जाल के प्रकार विधियां एवं मत्स्य विपणन, मछलियों की बीमारी एवं रोकथाम का उपाय, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज उत्पादन संबंधी जानकारी, मछली पालन सह झिंगा पालन आदि विषयों पर सहायक मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *