प्रांतीय वॉच

भूपेश सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में किया गलतबयानी का रिकार्ड कायम : विकास दीवान

संजय महिलांग/  नवागढ़। भाजपा नवागढ़ मंडल ओबीसी मोर्चा की बैठक ममंगलवार को नवागढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष फूलचंद साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू उपस्थित हुए। बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। मोर्चा अध्यक्ष फूलचंद साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मोर्चा द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और नीतियों से ओबीसी समाज को उचित सम्मान मिला और समाज सशक्त हुआ है। भाजपा महामंत्री दीवान ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले ढाई साल के कार्यकाल में गलतबयानी का रिकार्ड कायम किया है। इतनी अयोग्य, अक्षम व झूठी सरकार आजतक किसी ने कभी नहीं देखी। कांग्रेस सरकार हर उस बात का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की कोशिश करती है, जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होती है। दीपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण छत्तीसगढ़ चौतरफा महंगाई की मार झेल रहा है। बिजली बिल की दरें आसमान छू रहीं है। सीमेंट के दाम इनके अवैध वसूली के कारण दुगने हो गए हैं। हर उत्पाद पर अन्य टैक्स के अलावा भूपेश टैक्स भी लग रहा है। रेत माफियाओं का आतंक है। बैठक में महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, गिरेन्द्र महिलांग, श्रीकांत ठाकुर, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, दुर्जन साहू, तनु दीवान, गोलू सिंहा, मनीष श्रीवास, कुलेश्वर सिंहा, रमेश निषाद, हेमा यादव, राजा खान सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *