प्रांतीय वॉच

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न

Share this

(दंतेवाड़ा ब्यूरो) खिरेंद्र ठाकुर l भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के आव्हान पर दंतेवाड़ा के भी विभिन्न मंडलो में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज 31 जनवरी 2022 को किया गया | भाजपा किसान मोर्चा की विभिन्न मांगों में से प्रमुख मांग धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने, रबी फसल के लिए खाद की उपलब्धता सुनिस्चित करने, बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की छतिपूर्ती राशि तत्काल दिये जाने,लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने,पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 02 वर्ष का बकाया बोनस का शीघ्र भुगतान किये जाने हेतु आज जिले के पालनार, मोखपाल, कुआकोंडा, कटेकल्याण, मेटापाल, बालूद,भांसी, फरसपाल, तुमनार, छिंदनार, बारसूर एवं गीदम में धरना प्रदर्शन किया गया | इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *