संतोष ठाकुर/ तखतपुर। बदलते मौसम से बचाव की आवश्यक व्यवस्था करने हेतु धान ख़रीदी केंद्रों का नायब तहसीलदार ओपी॰ चंद्रवंशी ने निरीक्षण कर बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मौसम विभाग द्वारा रविवार के बाद से मौसम में अचानक बदलाव होने और बारिश होने की चेतावनी दी गई है। जिसके चलते शासन द्वारा सेेेवा सहकारी समिति में ख़रीदे जा रहे धान को बारिश से सुरक्षित रखने हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा सहकारी विभाग के सभी अमले को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं एसडीएम श्री शर्मा के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार ओपी॰ चंद्रवंशी ने धान ख़रीदी केंद्रो देवरी ,खम्हरिया एवं जरौंधा का निरीक्षण किए तथा समिति द्वारा ख़रीदी किए गए धान को बारिश से बचाने हेतु किए जा रहे आवश्यक व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। उन्होंने सभी समिति प्रबंधक को आज शाम तक धान को डनेज में व्यवस्थित कर तारपोलिन से कवर कर लेने का निर्देश दिए।
बदलते मौसम से बचाव की व्यवस्था करने धान ख़रीदी केंद्रों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण…आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए
