देश दुनिया वॉच

Asam: PM सुरक्षा चूक मामले पर हिमंत बिस्व का बड़ा बयान, बोले- राहुल-सोनिया गांधी असम आएंगे, तो…

नई दिल्ली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार पंजाब की चन्नी सरकार पर हमला बोला जा रहा है। अब इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा बयान दिया है। हिमंत बिस्व सरमा ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये एक गंभीर मामला है। (Congress) कांग्रेस सरकार को इस पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। हिमंत बिस्व सरमा ने आगे कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मामलों पर कार्यवाही ना करके ऐसे घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।

इसके आगे मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी असम आएं और यहां मैं ऐसा करूं, तो कैसा लगेगा? क्या यह कांग्रेस को मंजूर होगा? हालांकि अगर वे दोनों असम आएंगे तो मैं कभी भी जैसे को तैसा वाला बर्ताव नहीं करूंगा।’

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मामले को राजनीतिक स्टंट करार दिया है। सिद्धू ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हुई यह घटना नाटकीय हैं क्योंकि उनकी रैली फिरोजपुर रैली में लोग ही नहीं आए थे। वहां 70 हजार कुर्सियां थीं जबक‍ि सिर्फ 500 लोग पहुंचे थे ऐसे में इस सड़क जाम वाली घटना को रचा गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिरोजपुर जाते समय फ्लाईओवर पर हुई इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खेद जताया है। चन्नी ने कहा कि अगर पीएम मोदी की जान को खतरा था, तो यह गलत है। सीएम चन्नी ने आगे कहा कि इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी भी बनाई गई है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *